Jaipur Gold Silver Price: राष्ट्रीय बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान कीमतों में बढ़ोतरी के चलते गुरुवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। सोना स्टैंडर्ड 1,000 रुपये और 900 रुपये प्रति दस ग्राम तक महंगा हो गया। हालांकि कमजोर मांग के कारण चांदी के भाव में 1,700 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली।
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिकवाली बढ़ने अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में जून डिलीवरी सोना 26.50 डॉलर घटकर 4,508.80 डॉलर तथा जुलाई डिलीवरी 0.791 डॉलर की गिरावट से 75.390 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बिकवाली के दबाव के चलते सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसका असर आगामी दिनों में स्थानीय बाजार पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- Jaipur Property News: राजस्थान में महंगा होगा घर बनाना, हाउसिंग बोर्ड बढ़ाएगा जमीनों की आरक्षित दरें
आगामी दिनों में भी सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने की उम्मीद
सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के अनुसार गुरुवार को चांदी (999) का भाव 272.5 रुपये प्रति ग्राम और चांदी रिफाइनरी 272 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया। वहीं सोना स्टैंडर्ड 16,200 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना जेवराती 15,050 रुपये प्रति दस ग्राम तथा वापसी सोना 14,750 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर रहा। मिली जानकारी के मुताबिक वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव का असर आगामी दिनों में भी सोने-चांदी की कीमतों पर बना रह सकता है।









