rajasthanone Logo
Jaipur Gold Silver Price: आज चांदी की कीमत में ₹700 की गिरावट दर्ज हुई है। अब चांदी का रेट घटकर ₹1,10,000 प्रति किलो पर आ गया है। जानिए आज का ताजा भाव

Jaipur Gold Silver Price: राज्य में चातुर्मास की शुरुआत के साथ ही विवाह, मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग गई है। इसका असर अब सीधे कीमती धातु पर दिखाई दे रहा है। जयपुर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की मांगों में गिरावट दर्ज की गई है। ग्राहकों की संख्या में भी गिरावट आई है। मलमास शुरू होने के कारण अगले 4 महीने तक कोई भी शुभ कार्य नहीं हो सकते है। ऐसे में सोने चांदी के भाव में गिरावट होने की संभावना है। कल सोने और चांदी के भाव जयपुर सराफा बाजार में स्थिर थे तो आज इसकी कीमत में गिरावट आकी गई है। ज्वेलर्स का कहना है कि खरीदारी में ठहराव आने से कारोबार सुस्त पड़ गया है। आइए जानते है जयपुर सर्राफा के ताजा अपडेट...

जयपुर में सोने की कीमत 400 रुपए गिरी, निवेशकों के चेहरे खिले

जयपुर सर्राफा बाजार में आज कीमती धातुओं की कीमतों में हलचल देखने को मिली। शुद्ध सोने की कीमत में 400 की गिरावट हुई है। अब इसकी कीमत 99300 रुपए प्रतिदिन 10 ग्राम पहुंच गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत में जो ₹400 की कमी आई है। अब 22 कैरेट सोना 92600 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 

चांदी हुई थोड़ी सस्ती, निवेशकों को मिली राहत

लंबे समय से ऊंचाई पर चल रही चांदी की कीमतों में आज गिरावट हुई है। जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी के भाव कल स्थिर थे। आज चांदी की कीमतों में 700 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस कमी के साथ अब चांदी का बाजार भाव घटकर 1,10,000 रुपये प्रति किलो हो गया है। हालांकि, कीमतें अब भी अपने हालिया उच्च स्तर के नजदीक बनी हुई हैं।

जेवरों की मांग हुई ठप

चातुर्मास के कारण जेवरों की मांग में गिरावट आई है। जयपुर सर्राफा बाजार में तो कई दुकानों पर दिन में एक भी ग्राहक नहीं पहुंच रहे है। कुछ कारोबारी इसे निवेश का बेहतर समय मान रहे हैं, तो कुछ इसे अस्थायी गिरावट मान रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Jaipur Gold Silver Price: रेकार्ड तोड़ गिरावट के बावजूद जयपुर में सोने- चांदी की माँग फीकी... जानिए आज का ताजा भाव

 

5379487