Jaipur Gold Silver Price: जयपुर सर्राफा बाजार में शुक्रवार को कीमती धातुओं की कीमतों में हलचल देखने को मिली। शुक्रवार के दिन जयपुर के सर्राफा बाजार में जहां सोने ने अपनी मजबूती बनाए रखी, इधर चांदी की रफ्तार थोड़ी मंद पड़ी दिखाई दी, जबकि सोने की कीमतों में आई तेजी के चलते उसका भाव एक बार फिर एक लाख रुपये के करीब पहुंच गया है। वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव होने के कारण स्थानीय स्तर पर सोने की मांग बनी हुई है। जानिए आज के जयपुर बाजार का ताजा अपडेट...
देवशयन एकादशी के बाद सोना चांदी की मांग में गिरावट
देवशयन एकादशी के बाद मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त नहीं होने के कारण स्थानीय बाजार में सोने-चांदी की मांग में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। कुछ दिनों तक सोने चांदी की खरीदारी करने वाली ग्राहकों की संख्या में कमी आएगी। हालांकि अभी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ निवेशक सोने चांदी में निवेश कर रहे हैं।
जयपुर में सोने ने बदली चाल जानें कितने की हुई बढ़ोतरी
जयपुर सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में बदलाव दर्ज किया गया है। शुद्ध सोने के भाव में गिरावट होने के बाद आज के भाव में ₹600 की बढ़ोतरी हुई है। इसके भाव 99,400 प्रति 10 ग्राम हो गए है। वहीं जेवराती सोने की कीमत की बात की जाए तो इसमें भी बढ़ोतरी हुई है। आज इसकी कीमतों में ₹600 का उछाल आया है। जो 92,700 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है।
जानिए आज चांदी के ताजा रेट
चांदी के भाव में पिछले दो दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। आज चांदी के भाव में ₹300 की गिरावट हुई है। ऐसे में अब इसके भाव 110000 रुपए प्रति किलो हो गया है। वैश्विक बाजार में चांदी की मांग में कमी के कारण स्थानीय स्तर पर भी इसके भाव में गिरावट हुई है।
ये भी पढ़ें...Jaipur Gold Silver Price: सोने की कीमतों में आएगी भयंकर गिरावट, अभी खरीदने से बचें