Gold-Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को कीमत में गिरावट के कारण मंगलवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड तथा 22 कैरेट जेवराती 500 रुपए प्रति दस ग्राम अऔर सस्ता हो गया। लेकिन, घटे भाव पर लिवाली से चांदी 1,700 रुपए प्रति किलोग्राम चढ़ गई। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। हालांकि सोने में नरमी रही, लेकिन चांदी में मजबूत लिवाली के चलते इसके भाव में अच्छी तेजी दर्ज की गई।

जयपुर सर्राफा बाजार में बदले भाव

वहीं, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में अगस्त डिलीवरी सोना 83.30 डॉलर बढ़कर 4089 डॉलर तथा सितंबर डिलीवरी चांदी 1.448 डॉलर की तेजी से 59.420 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी।

यह भी पढ़ें- Water Supply Update: जोधपुर में 17 जुलाई को नहीं होगी पानी की सप्लाई, PHED ने जारी किया शेड्यूल

जयपुर सर्राफा बाजार के ताजा भाव (मंगलवार)

चांदी (999): 226 रुपये प्रति ग्राम
सोना स्टैंडर्ड: 14,570 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट जेवराती सोना: 13,490 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट जेवराती सोना: 11,380 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट जेवराती सोना: 9,020 रुपये प्रति ग्राम