rajasthanone Logo
Jaipur Crime News: नाबागिल को बातों में फंसा कर झांसे में लेकर किडनैप किया और ढाई महीने बाद तक नाबालिग के साथ दरिंदगी करता रहा। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Jaipur Crime News: जयपुर में नाबालिग को किडनैप कर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी परिचित नाबालिग को मिलने बुलाकर उठा ले गया। करीब ढाई महीने तक बंधक बनाकर उसका देहशोषण किया। पुलिस ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ कर आरोपी परिचित को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

फरवरी में लापता हुई थी नाबालिग

आपको बता दें कि डीसीपी (साउथ) राजर्षिराज वर्मा ने बताया कि फरवरी 2026 में जयपुर से एक नाबालिग लड़की लापता हुई थी, जिस पर किडनैपिंग का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जब घर से लेकर रेलवे और बस स्टैंड तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो सामने आया कि एक परिचित ही उसे उठाकर ले गया है।

जान-पहचान बढ़ाकर दिया वारदात को अंजाम

इसके बाद नाबालिग की तलाश में जयपुर, दिल्ली, हरियाणा, कोटा और उज्जैन तक विशेष पुलिस टीमें भेजी गईं। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया। राजर्षिराज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नाबालिग को ढूंढ निकाला और मौके से ही आरोपी परिचित को भी दबोच लिया। जयपुर लाकर जब पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। वहीं पीड़िता ने बताया कि आरोपी से जान-पहचान होने के वजह से वह उसके झांसे में आ गई थी। आरोपी ने मिलने के बहाने बुलाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। करीब ढाई महीने तक उसे बंधक बनाकर रखा, जहां लगातार उसका देहशोषण किया गया।

यह भी पढें- Rajasthan Electric Buses: राजस्थान रोडवेज की तैयारी तेज, नई बसों से सफर होगा आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल

राजर्षिराज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अपहरण की अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपी से इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर गहनता से पूछताछ कर रही है।

5379487