rajasthanone Logo
Jaipur Congress March: कांग्रेस के पैदल मार्च को लेकर जयपुर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट किया गया है। वहीं बसों के लिए रूट भी बदले गए हैं।

Jaipur Congress March : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ की ओर से आज दोपहर 3:00 बजे पैदल मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शहीद स्मारक तक निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर अस्थायी ट्रैफिक डायवर्जन और बसों के वैकल्पिक रूट निर्धारित किए हैं।

जानें बसों से लिए वैकल्पिक रूट
सीकर रोड से सिंधी कैंप आने वाली बसें पानीपेच तिराहा-पीतल फैक्ट्री चौराहा-झोटवाड़ा रोड-संजय सर्किल होकर आएंगी।

सिंधी कैंप से सीकर रोड जाने वाली बसें मयंक तिराहा-पारिक कॉलेज मोड़-पावर हाउस तिराहा-झोटवाड़ा रोड-पानीपेच होकर संचालित होंगी।

अजमेर रोड से सिंधी कैंप आने वाली बसें पुरानी चुंगी-क्वींस रोड-झारखंड मोड़-हसनपुरा पुलिया-राजपुताना कट-रेलवे स्टेशन-खासाकोठी पुलिया होकर आएंगी।

सिंधी कैंप से अजमेर रोड जाने वाली बसें पोलो विक्ट्री-गणपति प्लाजा-गवर्नमेंट हॉस्टल होकर जाएंगी।

सिंधी कैंप से आगरा रोड जाने वाली बसें पोलो विक्ट्री-गणपति प्लाजा-गवर्नमेंट हॉस्टल-गवर्नमेंट प्रेस चौराहा होकर संचालित होंगी।

जयपुर में आज 3 बजे कांग्रेस का पैदल मार्च

आगरा रोड से सिंधी कैंप आने वाली बसें चौमूं हाउस-परिवहन मार्ग तिराहा-गोपालबाड़ी-हसनपुरा पुलिया-राजपुताना कट-रेलवे स्टेशन-खासाकोठी पुलिया होकर आएंगी।

5379487