Jaipur Crime News: जयपुर में 10 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या करने वाले 3 दोस्तों को पकड़ा गया है, जिनकी उम्र महज 11 और 12 साल है। बताया जा रहा है कि बहन के लिए गलत बोलने की वजह से आरोपी नाराज थे। बदला लेने के लिए आरोपियों ने हत्या का प्लान बनाया। उन्होंने पार्टी के बहाने लड़के को बुलाया और गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर चाकू से सिर को धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद सिर और धड़ को अलग-अलग जगह फेंककर घर लौट गए।
DCP (साउथ) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि मुहाना थाना इलाके में 14 जून से लापता अजमत (10) की 25 जून को सिर कटी लाश मिली थी। शव की हालत इतनी खराब थी कि चेहरा पहचानना मुश्किल हो रहा था। वहीं परिजनों ने कपड़ों से पहचान की थी। वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला था। DCP (साउथ) राजर्षि राज वर्मा ने बताया- मुहाना थाना इलाके में 14 जून से लापता अजमत (10) की 25 जून को सिर कटी लाश मिली थी। शव की हालत इतनी खराब थी कि चेहरा पहचानना मुश्किल था। परिजनों ने कपड़ों से पहचान की थी। वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला था।
11-12 साल के 3 नाबालिग दोस्तों ने रची थी साजिश
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में तीनों नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो सगे भाई और एक उनकी मौसी का लड़का है। 2 आरोपियों की उम्र 11 साल और एक आरोपी की उम्र 12 साल है। आरोपी लड़के अजमत की ही कॉलोनी में रहते हैं। पड़ोसी होने के कारण उनमें दोस्ती थी। इसके साथ ही डीसीपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अजमत ने उनकी बहन के लिए कुछ गलत कह दिया था, इस बात पर 1 महीने पहले झगड़ा हो गया था। इस बात से नाराज होकर उन्होंने अजमत की हत्या का प्लान बनाया।
यह भी पढ़े- Jaipur News: जयपुर में मिली युवक की सड़ी हुई लाश, इलाके में सनसनी का माहौल
डीसीपी ने बताया- हत्या के बाद आरोपी आराम से घूम रहे थे। 25 जून को लाश मिलने के बाद भी दोनों सगे भाई आराम से घूम रहे थे, जबकि उनकी मौसी का लड़का घर से बाहर ही नहीं निकला। इस बात से पुलिस को शक हुआ। पूछताछ में पूरा खुलासा हो गया। उन्होंने बताया- तीनों नाबालिग पहली और दूसरी क्लास तक पढ़े हैं। इसके बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।