Jaipur Airport: जयपुर एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की नई मुंबई फ्लाइट शेड्यूल में तो आ गई, लेकिन एक सप्ताह में एक दिन भी उड़ान नहीं भर सकी। एयरलाइन ने 7 नवंबर से फ्लाइट SG-701/702 शुरू करने की घोषणा की थी। इससे यात्रियों को मुंबई के लिए अतिरिक्त उड़ान मिलने की उम्मीद थी, लेकिन लगातार रद्द होने से यह सुविधा शुरू ही नहीं हो पाई। उधर, जयपुर-दुबई फ्लाइट भी रद्द चल रही है।
शेड्यूल में शामिल होने के बाद भी नहीं भरी उड़ान
वहीं, दुबई एयरपोर्ट पर बकाया भुगतान को लेकर चेक-इन प्रक्रिया रोके जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में एयरलाइन के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों रूटों पर संचालन की नियमितता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
स्पाइसजेट की दोनों उड़ानों पर संकट
यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राज्य में ठंड ने फिर मारी एंट्री, मौसम विभाग ने आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की दी चेतावनी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्पाइसजेट ने मुंबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट का समय रात 8:30 बजे और जयपुर से मुंबई रवाना होने का समय रात 9:30 बजे तय किया था। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पहले सप्ताह में एक भी दिन विमान का संचालन नहीं हुआ।