rajasthanone Logo
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के 25 जिलों में वोटिंग के दौरान बवाल हो गया है। कहीं फायरिंग तो कहीं पथराव देखने को मिला।

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के 25 जिलों की 3747 ग्राम पंचायतों में आज वोटिंग हो रही है। इनमें 3,747 सरपंच और 33,885 वार्ड पंच चुने जाएंगे। आपको बता दें कि धौलपुर के बरौली गांव में सरपंच चुनाव से पहले रविवार रात दो पक्षों में फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी। आज बरौली ग्राम पंचायत के पोलिंग बूथ पर दोपहर 1 बजे तक एक भी व्यक्ति वोट डालने नहीं पहुंचा।

बताते चलें कि खैरथल-तिजारा के ततारपुर पंचायत समिति के काली पहाड़ी मतदान केंद्र पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प हो गई। वोट नहीं डालने देने की बात पर हुए विवाद में पथराव किया, जिसमें 5 से 7 लोग घायल हो गए। इसके साथ ही बता दें कि झुंझुनूं की खेतड़ी पंचायत समिति की गोठड़ा पंचायत में फर्जी वोटिंग को लेकर मतदान केंद्र पर हंगामा हुआ। इस दौरान पुलिस ने धक्का देकर लोगों को खदेड़ा।

मिली जानकारी के मुताबिक, सवाई माधोपुर की सूरवाल ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 44 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बारां में छीपाबड़ौद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पछाड़ में वार्ड-5 में पंच का मतदान स्थगित हो गया। दरअसल, मतदान केंद्र 99 पर बैलेट में उम्मीदवारों के नाम गलत अंकित हुए थे।

5379487