rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान के इन जिलों में ठंड बढ़ेगी। वहीं दिन में धूप तो रात में तापमान गिरने की आशंका जताई जा रही है। इस लेख में जानें मौसम का हाल।

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम की जानकारी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद राज्य में आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राजस्थान में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसके कारण सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ सकती है।

वहीं, नवंबर के मध्य में राजस्थान के कई शहरों में सर्दी महसूस होने लगी है। 20 नवंबर यानी रविवार की बात करें तो बीकानेर, जोधपुर, चूरू, हनुमानगढ़ और शेखावाटी के कुछ इलाकों में बादल छाए रहे। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही आसमान साफ होने लगा है। इसके साथ ही ठंडी हवाओं का प्रभाव भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में रात के समय ठंड बढ़ेगी और सुबह-शाम भी लोगों को सर्दी का एहसास होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 14 नवंबर को चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, जयपुर में आसमान साफ रहने और दिन में धूप निकलने का अनुमान है। जयपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

5379487