rajasthanone Logo
Rajasthan Road Accident: जयपुर-आगरा हाईवे पर सड़क हादसे में 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी दोस्त शादी के फंक्शन से लौट रहे थे।

Rajasthan Road Accident: सड़क हादसों की खबर हर रोज पढ़ने या सुनने को मिल जाती है। वहीं राजस्थान के दौसा से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में 6 दोस्तों ने जान गवां दी। मिली जानकारी के मुताबिक सभी शादी के फंक्शन से वापस घर जा रहे थे। ओवर स्पीड कार अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद कार डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ निकल रहे ट्रेलर में घुस गई। यह हादसा रात जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर केलई गांव के पास हुआ है।

कार को क्रेन की मदद से अलग किया गया

मिली जानकारी के मुताबिक ट्र्रेलर में घुसी हुई कार को क्रेन की मदद से अलग किया गया। इसके बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर सिकंदरा अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सिकंदरा हॉस्पिटल में चार युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दो गंभीर घायलों को दौसा जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे युवक का इलाज के दौरान जयपुर के एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Bharatpur Corruption: शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का खुलासा, सिक्योरिटी डिपॉजिट लौटाने के लिए मांगा कमीशन

सभी युवक दौसा गांव के रहने वाले हैं

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हादसे में समय सिंह उम्र 25 साल पुत्र राम सिंह योगी, लोकेश उम्र 24 साल पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश उम्र 24 साल पुत्र बनवारी योगी, मनीष उम्र 23 साल पुत्र हरिमोहन योगी, अंकित उम्र 26 साल पुत्र लालाराम बैरवा और नवीन उम्र 25 ने हादसे में जान गवां दी। पुलिस के मुताबिक कार जा रहे सभी युवक दौसा गांव के रहने वाले हैं। सभी बीते दिन मंगलवार को आभानेरी गांव में शादी फंक्शन में गए थे।

5379487