IRCTC Rajasthan Package: जहां एक तरफ त्योहारों का मौसम चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोग छुट्टियां बिताने के लिए ट्रिप का प्लान कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप राजस्थान घूमने का सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) द्वारा एक बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च किया गया है, जिसमें आपको राजस्थान की कई खूबसूरत जगहों को देखने का मौका मिल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईआरसीटीसी के लखनऊ रीजनल ऑफिस ने इस खास सफर को 'इंजॉय राजस्थान' नाम दिया है। यह पूरा टूर सात रात और आठ दिन का होने वाला है। इस टूर के दौरान आप राजस्थान की संस्कृति, ऐतिहासिक किलों और समृद्ध विरासत को करीब से देख सकते हैं। इस पैकेज में आप जयपुर, पुष्कर, जोधपुर और जैसलमेर जैसी मशहूर जगहों की सैर कर सकते हैं।
जानें ट्रिप के जाने का समय और बजट
यह ट्रिप 24 नवंबर 2026 को शुरू होगी और 1 दिसंबर 2026 तक चलेगी। यह पूरा टूर सात रात और आठ दिन का होगा। इस पैकेज में आपको लखनऊ से फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। वहीं, ठहरने के लिए अच्छे होटलों में रहने की व्यवस्था की जाएगी। सुबह का नाश्ता और रात का खाना भी पैकेज में शामिल है। इसके अलावा, घूमने-फिरने के लिए एसी गाड़ियों की सुविधा भी दी जाएगी। पूरे सफर के दौरान आपके साथ एक टूर गाइड भी रहेगा।
जानें परिवार के साथ ट्रिप का पूरा बजट
इस टूर पैकेज का खर्च इस बात पर निर्भर करेगा कि आप होटल का कमरा कितने लोगों के साथ साझा करते हैं। अगर आप अकेले सफर करना चाहते हैं, तो पैकेज की कीमत 74,300 रुपये होगी। वहीं, दो लोगों के साथ कमरा साझा करने पर प्रति व्यक्ति 57,800 रुपये खर्च होंगे। तीन लोगों के साथ कमरा साझा करने पर प्रति व्यक्ति 55,100 रुपये देने होंगे।
बच्चों के लिए भी अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं। पांच से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड के साथ पैकेज की कीमत 48,100 रुपये और बिना बेड के 43,700 रुपये बताई गई है। वहीं, दो से पांच साल तक के छोटे बच्चों के लिए बिना बेड के पैकेज की कीमत 27,100 रुपये होगी।
अगर आप इस पैकेज की बुकिंग करना चाहते हैं, तो बता दें कि सीटों की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जा रही है। आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जाकर अपनी सीट बुक कर सकते हैं। वहीं, लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन के आईआरसीटीसी कार्यालय में जाकर भी सीधे बुकिंग करा सकते हैं।






