Gold Silver Price: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदलते भू-राजनीतिक हालात का असर अब सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच 10 दिन के संघर्ष विराम और ईरान द्वारा हॉर्मुज जलडमरूमध्य को व्यापारिक गतिविधियों के लिए खोलने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इससे वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फीति को लेकर चिंताएं कुछ कम हुई हैं, जिसके चलते निवेशकों का रुझान एक बार फिर सोना-चांदी की ओर बढ़ा है।। इसके असर से शनिवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 1,300 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 1,200 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हो गया है। 

सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चांदी में 8,000 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी रही। वहीं, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में शुक्रवार को कारोबार समाप्ति पर जून डिलीवरी सोना 41.10 डॉलर बढ़कर 4,849.40 डॉलर तथा मई डिलीवरी 2.220 डॉलर की तेजी से 80.930 डॉलर प्रति आउंस पर बंद हुई।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी, 22 अप्रैल तक लू का अलर्ट

सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है

जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी द्वारा जारी भाव के अनुसार, चांदी (999) 262.5 रुपए प्रति ग्राम और चांदी रिफाइनरी 262 रुपए प्रति ग्राम दर्ज की गई। वहीं सोना स्टैंडर्ड 15,680 रुपए प्रति ग्राम, जेवराती सोना 14,660 रुपए प्रति ग्राम और वापसी भाव 14,240 रुपए प्रति ग्राम रहा। ऐसे में ए्क्सपर्ट का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में स्थिरता और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती दिलचस्पी के चलते आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।