Indian Railways Parcel Rules : रेलवे ने पार्सल सेवा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए अपने ट्रांस शिपमेंट नियमों में अहम बदलाव करने का फैसला लिया है। अब उन रूट्स पर भी पार्सल भेजना आसान होगा, जहां सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं है। नई व्यवस्था के तहत बीच के स्टेशनों पर पार्सल को एक ट्रेन से दूसरी ट्रेन में शिफ्ट करने की अनुमति दी जाएगी, जिससे कारोबारियों और आम उपभोक्ताओं दोनों को राहत मिलेगी। यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल से देशभर में लागू होगी और जयपुर सहित कई शहरों में इसका सीधा असर देखने को मिलेगा।
जयपुर से रांची जैसे रूट पर मिलेगा सीधा फायदा
कई शहर के बीच डायरेक्ट ट्रेन न होने से पार्सल भेजने में समस्या आती है। जयपुर से रांची जैसे रूट में यह समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई है। अब नया नियम में बदलाव के कारण पार्सल को ट्रेन से अलग बदलकर उसके स्थान पर पहुंचाया जाएगा। जिससे व्यापार और लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा मिलेगा।
1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम, तय की गईं शर्तें और शुल्क
यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल से पूरे देश में लागू की जाएगी। जहां डायरेक्ट ट्रेन नहीं होगी वहां ट्रेन को बदल जाएगा। जिस कारण से पार्सल पर एक्स्ट्रा शुल्क लागू किया जाएगा। इस बदलाव के कारण पार्सल बुकिंग सिस्टम में तेजी आएगी और लंबे समय से बंद पड़ी कई सेवाएं फिर से शुरू होगी।
यह भी पढ़े...Bharatpur News: निकाय चुनाव को लेकर वोटर्स की सूची जारी, 7 अप्रैल तक कर सकेंगे सुधार, जानें पूरी अपडेट










