rajasthanone Logo
Bharatpur News: राजस्थान भर में निकाय चुनाव को लेकर जोड़ों की तैयारी चल रही है और इस मामले में निर्वाचन आयोग ने भरतपुर में वोटर की सूची जारी कर दी है। 

Bharatpur News: राजस्थान में निकाय चुनाव की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। इस बीच भरतपुर जिले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, क्योंकि भरतपुर नगर निगम ने 2.52 लाख वोटर्स की सूची जारी कर दी है और अब अगर आपको अपने नाम, एड्रेस या किसी भी चीज में कुछ बदलाव करना है, तो इसके लिए सुधार 7 अप्रैल तक होगा। निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर यह सूची मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशन किया गया है।

भारतपुर नगर निगम में 2,17,000 वोटर्स 

इसमें यह भी बताया गया है कि भरतपुर नगर निगम में कुल 200 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि नगर पालिका नदबई में 35 और नगर पालिका उज्जैन में 25 मतदान केंद्र निकाय चुनाव के लिए स्थापित किए गए हैं। आपको यह भी बताते चलें कि नगर निगम भरतपुर में कुल 2,17,000 वोट हैं, जबकि नगर पालिका नदबई में 24,135 मतदाता वोट कर सकेंगे और नगर पालिका उज्जैन में 11,297 मतदाता की सूची दर्ज की गई है।

7 अप्रैल तक कर सकेंगे सुधार 

अगर इस संशोधन सूची में आपका नाम कट गया है, या फिर कुछ भी उसमें सुधार होनी है, तो इसके लिए 7 अप्रैल तक तिथि निर्धारित की गई है। जिसमें आप संशोधन अथवा विलोपन के लिए दावे कर सकते हैं। इसके अलावा आमजन की सुविधा के लिए विशेष अभियान तिथियां 19 मार्च में 5 अप्रैल को निर्धारित की गई है, जिसमें वह आधिकारिक संख्या में नागरिक अपने दावे एवं पत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।

22 अप्रैल को जारी की जाएगी फाइनल सूची

वहीं जो निर्वाचन आयोग के द्वारा भरतपुर में अंतिम सूची जारी की जाएगी, इसके बाद सुधार की गुंजाइश नहीं होगी, वह तिथि 22 अप्रैल है। तो उसे साफ है कि निकाय चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां जोरों पर है और अगर आपका नाम इस सूची से कट गया है तो 7 अप्रैल तक जरूर इसको लेकर दावे करें। 

5379487