Government Employees Leave: राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में बढ़ते कामकाज को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश जारी करते हुए 31 मार्च तक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को 31 मार्च तक इमरजेंसी और जरूरी काम को छोड़कर कर्मचारियों की छुट्टी और ट्रेनिंग प्रोग्राम में जाने पर रोक लगा दी है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Tourism Update: अब दिन-रात घूम सकेंगे पर्यटक,दिया कुमारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
सरकारी, शनिवार और शनिवार की छुट्टियां शामिल नहीं
आपको बता दें कि इसमें सरकारी, शनिवार और शनिवार की छुट्टियां शामिल नहीं है। वहीं इससे पहले ईरान संकट की वजह से कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग रोकने बाद खाद विभाग से जुड़े खाद्य विभाग से जुड़े कर्मचारी अफसरों की छुट्टियों पर सीएम द्वारा आदेश देने के बाद रोक लगा दी गई थी। वहीं अब मुख्य सचिव ने वित्त वर्ष 2025 से 26 का समय पर होने का हवाला देकर छुट्टियों पर रोक लगाई है।
मार्च का महीना सरकारी विभागों के लिए बहुत महत्वपूर्ण
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्च का महीना सरकारी विभागों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान विभागों को अपने बजट का उपयोग करना होता है और कई प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जाता है। ऐसे में बजट लैप्स होने से बचाने के लिए टेंडर जारी करने, वर्क ऑर्डर देने और आवश्यक मंजूरियां प्रदान करने जैसे कार्यों में तेजी लाई जाती है।







