rajasthanone Logo
Travel To Bharatpur: आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं भरतपुर की उन खास जगह के बारे में जहां आप भीड़भाड़ से अलग अपनी यात्रा का आनंद ले सकते हैं। आईए जानते हैं उन जगहों के बारे में।

Travel To Bharatpur: यह सिर्फ एक शहर नहीं है, यह इतिहास और संस्कृति का एक प्रतिबिंब है। अगर आपको इतिहास पसंद है और आप पक्षी प्रेमी भी हैं तो यह यात्रा आपको हमेशा याद रहेगी। आईए जानते हैं यहां कहां-कहां घूमें और यहां से जुड़ी हुई कुछ मुख्य बातें। 

केवलादेव पक्षी अभयारण्य 

भरतपुर की खास जगह में से एक केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर सूची में शामिल है। पक्षियों के प्रति प्रेम रखने वाले व्यक्तियों को यह जगह काफी पसंद आएगी। सर्दियों में यहां पर अफगानिस्तान, चीन और तुर्की से प्रवासी पक्षी आते हैं। 

गंगा मंदिर 

यह मंदिर भक्त और पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। यहां पर एक सफेद संगमरमर की देवी गंगा को समर्पित मूर्ति स्थापित की हुई है। इस मंदिर की वास्तुकला प्राचीन शिल्प कौशल को दर्शाती है। 

लोहागढ़ किला 

यह किला अब तक बनाए गए सबसे मजबूत किलों में से एक है। इस किले का निर्माण महाराजा सूरजमल के शासनकाल के दौरान किया गया था। इस किले‌ पर अंग्रेजों ने कई बार हमला किया। 

ब्रज महोत्सव 

मार्च के दौरान यहाँ  आपको ब्रज महोत्सव देखने को मिलेगा।  इस दिनों यहां पर नृत्य प्रदर्शन, आध्यात्मिक यात्रा और बाणगंगा नदी के किनारे भीड़ एक मनोरम दृश्य प्रदान करती है। 

डीग

यह जगह भरतपुर से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पहले शाही परिवार गर्मियों के समय में विश्राम करते थे। यह जगह अपने शाही महलों, फव्वारों और उद्यानों के लिए प्रसिद्ध है।

इसे भी पढ़े:- Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा ने सुनीं जनता की समस्याएं, चावल के दाने पर उकेरी रामलला मंदिर की प्रतिकृति कलाकार ने भेंट की

5379487