Rajasthan 10th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा हाल ही में 12वीं के परिणाम घोषित किए गए हैं। अब बोर्ड का ध्यान कक्षा दसवीं के नतीजे पर है। ऐसा कहा जा रहा है कि रिजल्ट इस हफ्ते जारी हो सकता है।आईए जानते हैं इससे जुड़ी हुई सभी मुख्य बातें। 

रिजल्ट इस सप्ताह आने की उम्मीद 

मीडिया सूत्रों के मुताबिक कक्षा दसवीं के नतीजे इस हफ्ते के अंदर घोषित हो सकते हैं। हालांकि कोई आधिकारिक तिथि और समय की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। आपको बता दें कि इस साल कक्षा दसवीं की परीक्षा में 11 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। यह परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

कैसे करें चेक 

परिणाम को चेक करने के लिए सबसे पहले आप आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद आपको होम पेज पर राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट का लेबल दिखेगा। आपको इस लेवल पर क्लिक करना है। इसके बाद बस अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक कर दें। बस परिणाम आपके स्क्रीन पर सीधे-सीधे प्रदर्शित हो जाएगा।

पिछले वर्ष के परिणाम अवलोकन 

2024 में दसवीं के परिणाम 29 मई को घोषित किए गए थे। उस वक्त ओवरऑल पास परसेंटेज 93.04% था। मुख्य रूप से लड़कियों ने लड़कों से काफी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया था।

और पढे़ं...Bhairu Mandir Kotputli: राजस्थान के इस मंदिर की है अनोखी मान्यता, क्रेन से बनता है चूरमा, थ्रेसर से पिसती हैं बाटियां