Holi Special Train: रेलवे की तरफ से होली के मौके पर यात्रियों के भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा का ख्याल रखते हुए अजमेर दानापुर- अजमेर- दानापुर अनाक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जिससे त्योहार के दौरान लोगों को सफर में राहत मिल सकेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 09641 अजमेर दानापुर स्पेशल 2 मार्च को एक ट्रिप करेगी। यह ट्रेन अजमेर से सुबह 11:00 बजे रवाना होकर, जयपुर स्टेशन पर 1:10 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे
वहीं 1:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10:30 बजे दानापुर पहुंच जाएगी। ऐसे ही 09642 दानापुर अजमेर स्पेशल 3 मार्च को एक ट्रिप करेगी। यह ट्रेन 1:30 रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर दोपहर 12:35 बजे पहुंचेगी। वहीं 12:45 बजे रवाना होकर 3:05 बजे अजमेर पहुंच जाएगी। इस ट्रेन में 20 साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों समेत कुल 22 डिब्बे होंगे।
यह भी पढ़ें-Rajasthan News: होली पर बड़ा हादसा, बेकाबू कार से दो लोगों की मौत, चार घायल
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन रास्ते में किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन बक्सर और आर स्टेशनों पर ठहरा वकरेगी। होली के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, ताकि लोगों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सके।








