Rajasthan Tranasport Update: जयपुर-दिल्ली हाईवे (एनएच-48) पर सफर करने वाले गाड़ी ड्राइवरों के लिए बड़ी खबर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस हाईवे को पूरी तरह टोल फ्री कॉरिडोर बनाने की दिशा में ‘नो स्टॉप’ टोल सिस्टम लागू किया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम शुरू करने की तैयारी है, जिससे वाहन बिना रुके टोल प्लाजा पार कर सकेंगे और टोल शुल्क अपने आप कट जाएगा।
एनएचआई द्वारा भुगतान किया जाएगा
आपको बता दें कि हार्डवेयर इंस्टॉलेशन पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका ट्राइल शुरू कर दिया जाएगा। वहीं सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद इस साल के अंत तक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने की योजना बनाई गई है। प्रोजेक्ट के तहत हर टोल प्लाजा पर लगभग 100 करोड़ का खर्चा आएगा। सिस्टम के लिए निवेश ऑपरेशनल वेंडर कर रहे हैं, जिन्हें बाद में एनएचआई द्वारा भुगतान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज फिर मौसम का तांडव, राज्य के कुछ जिलों में बरसेंगे बादल
इसके साथ ही आपको बता दें कि दौलतपुरा टोल पर एयरटेल, शाहजहांपुर और मनोहरपुर पर जिओ पेमेंट्स बैंक को 5 साल की जिम्मेदारी दी गई है। इस पायलट प्रोजेक्ट में गुजरात के चौरसिया गरूण्डा और हरियाणा के बदरपुर टोल में शामिल है। इस सिस्टम में फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने पर वाहन गुजरते ही मालिक को ई-नोटिस जारी किया जाएगा । वहीं अगर समय पर भुगतान नहीं किया तो आरटीओ पोर्टल पर गाड़ी को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। वहीं ब्लैकलिस्ट गाड़ी का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर और पीयूसी नहीं बनेगा।
जाम की समस्या कम होगी, समय की बचत होगी
इस नई व्यवस्था से हाईवे पर जाम की समस्या कम होगी, समय की बचत होगी और सफर पहले से अधिक सुगम और तेज हो जाएगा। इस तरह नया सिस्टम करेगा काम एएनपीआर कैमरा, राडार और सेंसर से नंबर प्लेट स्कैन, कैटेगरी तय, फास्टैग से भुगतान कटेगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि तेज रफ्तार आ रही गाड़ी का टोल कट जाएगा। 200 किमी/घंटा तक स्कैनिंग हो सकेगी।