rajasthanone Logo
Toll Rates Increased: एनएच-48 पर टोल रेट बढ़ाने का फैसला किया गया है। वहीं आज रात 12 बजे से सफर करना महंगा हो जाएगा। भिवाड़ी-अलवर हाईवे के टोल में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Toll Rates Increased: जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) और उससे जुड़े एक्सप्रेस-वे पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए आज रात 12 बजे यानी 1 अप्रैल से सफर महंगा होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल दरों में वृद्धि लागू करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत विभिन्न श्रेणियों के वाहनों पर 10 से 75 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। भिवाड़ी अलवर मेगा हाईवे का इस्तेमाल करने वाले ड्राइवरों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि यहां टोल दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। वहीं द्वारका एक्सप्रेसवे के बीच टोल से हर रोज लगभग 50000 से ज्यादा गाड़ियां गुजरती हैं, जिन्हें अब बढ़ा हुआ शुल्क देना होगा।

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी भारी निर्माण मशीनों के लिए की गई

आपको बता दें कि कार और जीप के ड्राइवर को 220 की जगह अब 225 रुपए देने होंगे। वहीं कमर्शियल गाड़ियों को 355 की जगह अब 365 रुपए, बस और ट्रक का 745 से बढ़कर 765 कर दिया गया है। थ्री एक्सल वाहनों का टोल 815 से बढ़कर 835 रुपए कर दिया गया है। वहीं सबसे ज्यादा बढ़ोतरी भारी निर्माण मशीनों के लिए की गई है जिनका टोल 815 से₹1200 कर दिया गया है। ओवर सीज गाड़ियों को 1425 की जगह अब 1465 शुल्क देना होगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather News: राजस्थान के इन क्षेत्रों में गिरेंगे ओले, कई जिलों में ऑरेज अलर्ट, जानें अपने जिले का मौसम का हाल

मासिक पास की दरों में बढ़ोतरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्थानीय निवासियों और नियमित यात्रियों के लिए बनाए गए मासिक पास की दरों में बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां मासिक पास 300 से 320 रुपये के बीच मिलता था। वहीं अब इसकी कीमत बढ़ाकर लगभग 340 से 350 रुपये कर दी गई है। इससे रोजाना सफर करने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। ऐसे में टोल दरों में वृद्धि का सीधा असर मालभाड़ा लागत पर पड़ेगा। खासकर भिवाड़ी और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के उद्योगपतियों का कहना है कि परिवहन लागत बढ़ने से उत्पादन लागत भी बढ़ेगी, जिसका असर बाजार में वस्तुओं की कीमतों पर दिख सकता है।
 

5379487