rajasthanone Logo
Rajasthan Weather News: राजस्थान में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह बहुत ही गंभीर माना जाता है।

Rajasthan Weather News: राजस्थान में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह बहुत ही गंभीर माना जाता है। राजस्थान के नागौर, बीकानेर, झुंझुनू, सीकर, अजमेर, बाड़मेर, चूरू, जालोर, पाली, सिरोही, राजसमंद, टोंक, भीलवाड़ा, बारां, कोटा, बूंदी, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ बिजली चमकने और ओले गिरने की प्रबल संभावना जताई गई।

40-50km/h की रफ्तार से चल सकती है हवाएं

मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे पहुंचने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्थिति में खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। पेड़ पौधे टूट सकते हैं। बिजली के खंभे गिरने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही साथ यातायात पर भी बहुत ज्यादा असर पड़ता है।

मौसम विभाग के इन क्षेत्रों में जारी किया येलो अलर्ट 

मौसम विभाने ने राजस्थान के इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है आपको बता दें कि यह इलाका जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, दौसा, श्रीगंगानगर, पाली, जोधपुर, चुरु, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, हनुमानगढ़ और अन्यक्षेत्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि आसमान में गरज चमक के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान ओले गिरने की भी थोड़ी संभावना जताई जा रही है। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

खराब मौसम में कैसे करें अपने जान माल की रक्षा

मौसम विभाने ने आम लोगों को खास करके किस पशुपालकों और यात्रियों को सलाह दी है कि जब आसमान में गर्जन के साथ अगर बिजली चमके तो उसे दौरान पेड़ के नीचे खड़े न रहे। खुले में न घूमें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं और मौसम की लगातार जानकारी भी लेते रहे।

5379487