rajasthanone Logo
Alwar Heatwave: राजस्थान के अलवर में गर्मी अपनी चरम सीमा पर है। रविवार को यहां पर इस बार की गर्मी का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

Alwar Heatwave: राजस्थान का अलवर इस वक्त भीषण गर्मी से तप रहा है। पिछले 5 दिनों में तापमान में काफी वृद्धि देखी गई है। रविवार यानी की 18 मई को अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस गर्मी के कहर ने लोगों की परेशानियों में इजाफा कर दिया है।

तापमान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड 

रविवार को  उच्च तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस नापा गया। इससे पहले उच्चतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि कुछ हिस्सों में हवाएं चलने की संभावना थी और दोपहर में बादल भी कुछ समय के लिए दिखाई दिए थे। इसके बावजूद भी कोई फायदा नहीं हुआ। आपको बता दें कि सुबह तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और शाम तक 40 डिग्री सेल्सियस नापा गया। 

पांच दिवसीय हीट वेव पैटर्न 

18 मई 43.8 डिग्री सेल्सियस 
17 मई 43.00 डिग्री सेल्सियस 
16 मई 43.6 डिग्री सेल्सियस 
15 मई 41.6 डिग्री सेल्सियस 
14 मई 41.00 डिग्री सेल्सियस

पिछले 4 सालों में 18 मई को शहर का तापमान 

2022: अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस 
2021: अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस 
2020: अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस 
2019: अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस

कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक सोमवार को जिले के कुछ हिस्सों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अगर ऐसा होता है तो इस भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी ।

इसे भी पढे़:- सीकर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत चलाई जाएंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, देखें डिटेल्स

5379487