rajasthanone Logo
Health Tips: गर्मी के मौसम में शरीर का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। ऐसे में आज हम इस लेख में जानेंगे कि इस मौसम में किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

Health Tips: गर्मियों के मौसम में कम खाना ही नहीं बल्कि सही और समझदारी से खाना भी जरूरी होता है। तेज गर्मी में पसीने की माध्यम से शरीर से पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट निकल जाते हैं। ऐसे में  डिहाइड्रेशन और थकान जैसे परेशानी होने लगती है। वहीं एक्सपर्ट द्वारा सलाह है कि लोग इस मौसम में हल्का खाना और आसानी से पचने वाला भोजन ही करें। साथ ही गर्मियों के मौसम में पानी भरपूर मात्रा में पिएं। वहीं कुछ लोग इस मौसम में बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं, जो कि शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में आपको इस लेख में बताएंगे कि गर्मियों में आपको ऐसी कौन सी गलतियां नहीं करना चाहिए, नहीं तो आपके शरीर को भारी नुकसान पहुंच सकता है।
ज्यादा चाय कॉफी पीने से बचें
दो या तीन कप से ज्यादा चाय या कॉफी पीने से शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है। यह यूरिन से पानी सोडियम निकाल कर गर्मियों में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन करता है। 
ज्यादा शुगर और कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करें
गर्मियों के मौसम में ज्यादा शुगर वाले ड्रिंक पीने से बचें। यह प्यास को बढ़ाते हैं। इसके साथ ही शरीर को डिहाइड्रेट भी करते हैं। शुगर खाने से आपको तुरंत एनर्जी तो मिलती है इसके साथ ही फिर थकान भी आती है।
बहुत ठंडा पानी न पिएं
अक्सर देखा जाता है गर्मियों के मौसम में लोग बहुत ठंडा पानी पीते हैं, जो कि उनके ब्लड सर्कुलेशन को बदल सकता है। बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से वेसल्स सुकड़ जाती है और आपका डाइजेशन स्लो हो जाता है। इसके साथ ही माइग्रेन और ब्लोटिंग का खतरा भी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें- Home Remedies: मच्छरों से हैं परेशान? तुरंत अपनाएं ये देसी जुगाड़, मिनटों में भाग जाएंगे मच्छर
रात में हल्का खाना खाएं
गर्मियों के मौसम में रात को भारी और मसालेदार खाना खाने से बचें क्योंकि यह आपके डाइजेशन पर दबाव डालता है और शरीर का तापमान बढ़ता है। इस मौसम में कम मसाले वाले खाना खाएं।

5379487