Gold-Silver Rate: बढ़ी कीमतों पर मांग घटने से मंगलवार को जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में चांदी 2,000 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई। हालांकि, सोना स्टैंडर्ड तथा 22 कैरेट जेवराती सोना पूर्व स्तर पर रहा।
जयपुर में चांदी हुई सस्ती, सोना रहा स्थिर
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,697.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, सितंबर डिलीवरी की चांदी भी दबाव में रही। आपको बता दें कि सितंबर डिलीवरी चांदी 0.224 प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी।
यह भी पढ़ें- Kota News: युवती के पेट में मिला 12 सेंटीमीटर का ट्यूमर, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से सफल ऑपरेशन
जानें आज के ताजा रेट
डॉलर की गिरावट से 68.370 डॉलर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव चांदी (999) 251 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 16,650, 22 कैरेट सोना जेवराती 15,150, 18 कैरेट जेवराती सोना 12,980 अऔर 14 कैरेट जेवराती सोना 10,280 रुपए प्रति ग्राम।
ऐसे में बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि ऊंची कीमतों के चलते मांग में कमी बनी रहने पर आने वाले दिनों में चांदी और अन्य कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।








