rajasthanone Logo
Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में बड़ी राहत देखने को मिली है। आपको बता दें कि सोना ₹3200 और चांदी ₹13,500 तक सस्ता हुआ है।

Gold Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट का असर अब स्थानीय सर्राफा बाजार पर भी साफ दिख रहा है। ग्लोबल मार्केट नीचे आने से बीते दिन गुरूवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड के भाव में करीब 3,200 रुपये की गिरावट आई है। वहीं 22 कैरेट जेवराती सोना 3100 रुपए दस ग्राम सस्ता हो गया है। वहीं चांदी के दामों में भी भारी कमी देखने को मिली है। चांदी करीब 13,500 रुपये सस्ती होकर 12,000 रुपये प्रति किलो तक आ गई है।

सोना 3,700 और चांदी 12,000 रुपए महंगी हुई थी

आपको बता दें कि बुधवार को सोना 3,700 और चांदी 12,000 रुपए महंगी हुई थी। अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में जून डिलीवरी सोना 114.70 डॉलर घटकर 4,68140 डॉलर और मई डिलीवरी चांदी 3,478 डॉलर की तेजी से 72.600 प्रती आउंस पर ट्रेड कर रही थी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान के कई जिलों में येलो अलर्ट, 20 से 30km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

खरीदारी में तेजी देखने को मिल सकती है

ऐसे में कीमतों में आई गिरावट से ग्राहकों की रुचि बढ़ सकती है और आने वाले दिनों में खरीदारी में तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, बाजार में अभी भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसे ही रहा तो आने वाले समय में कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

5379487