rajasthanone Logo
Rajasthan News: आज राजस्थान के कई जिलों में बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश और हवाएं चलेंगी। राजस्थान के पाली में अचानक मौसम ने करवट बदली और बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हो गई।

Rajasthan News: आज राजस्थान के कई जिलों में बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश और हवाएं चलेंगी। राजस्थान के पाली में अचानक मौसम ने करवट बदली और बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हो गई। अगर झालावाड़ की बात करें तो रात को साढ़े 10 बजे तेज हवाएं चली, जिससे लोग परेशान भी हुए। तेज हवाओं के कारण बिजली गुल हो गई और इलाकों में अंधेरा छा गया।

जिससे लोग काफी परेशान भी हुए। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कई जिलों में तेज मेघगर्जन , आंधी बारिश और कहीं कहीं पर तेज ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के करीब 20 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

आज और कल तेज आंधी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल राजस्थान के कई जिलों में जैसे जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर और भरतपुर में तेज हवाएं चलने के साथ साथ आंधी बारिश की प्रबल संभावना है। साथ ही साथ इन इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी है। साथ ही साथ यह भी कहा है कि खुले में पेड़ के नीचे बिल्कुल भी खड़े न हो। और मौसम सामान्य होने तक बिल्कुल सतर्क रहें।

इन जिलों में रहेगा येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट मुख्य रूप से बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में भी जारी किया गया है। इन जिलों में धौलपुर, भरतपुर, अलवर, अजमेर, जयपुर, झालावाड़, नागौर, पाली के साथ झुंझुनू शामिल है।

7-8 अप्रैल को सक्रिय होगा विक्षोभ

मौसम विभाग ने 7-8 अप्रैल को विक्षोभ के सक्रिय होने से किसानों के लिए चेतावनी दी है। कि जो फसल पककर तैयार हो गया है, कृषि मंडियों और धान मंडियों में खुले अनाज को ढक कर रखें और सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें। ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई नुकसान से बचाया जा सकें। 

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather update: राजस्थान के इन इलाकों में मेघगर्जन के साथ हो सकती है बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट

5379487