Gold Silver Price Jaipur: जयपुर शहर के सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की चाल ने निवेशकों को चौंका दिया है। बीते कुछ दिनों से सोने चांदी की कीमतों में आई गिरावट के कारण बाजार में हलचल मच गई है। लेकिन चांदी रिकॉर्ड तोड़ तरीके से आगे बढ़ रही है। इसकी कीमतों ब्रेक लगने का नाम ही नहीं ले रहा है। बाजार में आई गिरावट के कारण सोने का भाव एक लाख रुपए से नीचे आ पहुंचा है। सोने में आई इस सुस्ती ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है। जबकि चांदी की बढ़ती मांग ने इसे फिलहाल बाजार की पसंदीदा धातु बना दिया है। आइए जानते हैं आज जयपुर बाजार का ताजा रेट...

जयपुर में सोना 900 रुपए टूटा, बाजार में मची हलचल

सर्राफा बाजार में आज कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पिछले दिन सोने के भाव में ₹400 की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी। सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिली है। शुद्ध सोने के दामों में 900 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद सोने की नई कीमत 98,600 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है। सर्राफा बाजार में आज केवल शुद्ध सोने की कीमत ही नहीं, बल्कि जेवराती सोने के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है। शुद्ध सोने की तरह ही जेवराती सोना भी 900 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ है। इस गिरावट के बाद अब इसका नया भाव 92,100 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया है।

चांदी में 400 की गिरावट

वहीं आज जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी के ताजा कीमतों की बात करें तो इसमें ₹400 की गिरावट हुई है। पिछले दिन चांदी के भाव में ₹700 की बढ़ोतरी हुई थी। इस गिरावट के बावजूद चांदी अब भी अपने उच्चतम स्तरों में से एक पर बनी हुई है। आज चांदी की कीमत 1,10,300 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। 

2026 में आएगी स्थिरता

2026 की पहली छमाही तक सोने की कीमतें स्थिर रह सकती हैं। हालांकि, त्योहारों और वैवाहिक सीजन के दौरान फिर से हल्की तेजी संभव है। 

ये भी पढ़ें...Jaipur Gold Silver Price: शुभ कार्य रुके तो जेवर भी थमे ! जयपुर में सोना चांदी की मांग पड़ी कमजोर