Gold-Silver Price: अमेरिका में महंगाई के उम्मीद से ज्यादा रहने और अर्थव्यवस्था की मजबूती से बुधवार को अतंरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी में बड़ी गिरावट देखी गई है। इससे असर से जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 3,500 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 3,100 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया है। आपको बता दें कि चांदी में 7,500 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट रही। वहीं, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में दिसंबर डिलीवरी सोना 115.70 डॉलर घटकर 3,446.20 डॉलर तथा दिसंबर डिलीवरी चांदी 2.252 डॉलर की गिरावट से 38.530 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी।
जयपुर में धड़ाम हुए दोनों धातुओं के भाव
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका में अक्टूबर की महंगाई के आंकड़ों ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है। पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (पीसीई) प्राइस इंडेक्स अक्टूबर में मासिक आधार पर 0.3% बढ़ा, जबकि सालाना महंगाई दर 3.8% रही। सितंबर में यह 3.6% थी। इसके चलते बुधवार को शुरुआती अमेरिकी कारोबार में 2.05% टूटकर 3,482.30 डॉलर प्रति आउंस पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 3,469.30 डॉलर तक फिसल गया। इसके सोना एक साल से अधिक समय के निचले स्तर के करीब है। चांदी भी 3.71% की गिरावट के साथ 39.29 डॉलर प्रति आउंस रह गई।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: चूरू में राजेंद्र राठौड़ की बहू बनीं जिला प्रमुख, ब्यावर में बहुमत के बावजूद भाजपा हारी
जयपुर सर्राफा बाजार में जानें ताजा भाव
जयपुर सर्राफा बाजार में गिरावट के बाद सोने और चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिला। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के अनुसार, बाजार में सोना-चांदी के भाव इस प्रकार रहे।
चांदी (999): 149 रुपए प्रति ग्राम।
सोना स्टैंडर्ड: 12,500 रुपए प्रति ग्राम।
22 कैरेट जेवराती सोना: 11,620 रुपए प्रति ग्राम।
18 कैरेट जेवराती सोना: 9,720 रुपए प्रति ग्राम।
14 कैरेट जेवराती सोना: 7,750 रुपए प्रति ग्राम।