rajasthanone Logo
Gold-Silver price Update: ट्रंप के बयान के बाद से सोना-चांदी चमका है। आपको बता दें कि जयपुर में सोना 1400 और चांदी 7500 रुपये महंगी हो गई है।

Gold-Silver price Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के साथ समझौते को लेकर बयान के बाद मांग निकलने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी में उछाल देखने को मिला। इसके असर से शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 1,400 तथा 22 कैरेट जेवराती 1,300 रुपए प्रति और दस ग्राम चढ़ गया। चांदी में 7,500 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी रही। वहीं, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में अगस्त डिलीवरी सोना 90.60 डॉलर बढ़कर 4,204.60 डॉलर तथा जुलाई डिलीवरी चांदी 2.614 डॉलर की तेजी से 66.615 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी।

विश्व स्वर्ण परिषद के मुताबिक, मई में चीन के बाजार में सोने की कीमत घटने का कारण अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चाइनीज करेंसी का मजबूत होना रहा। इससे चीन में पिछले 8 माह से सोने के ईटीएफ आ रहा पैसा रुक गया। थोक मांग में भी गिरावट रही।

जयपुर सर्राफा बाजार के ताजा भाव

चांदी (999): 247.50 रुपये प्रति ग्राम
सोना स्टैंडर्ड: 15,100 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट जेवराती सोना: 14,040 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट जेवराती सोना: 11,770 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट जेवराती सोना: 9,360 रुपये प्रति ग्राम

यह भी पढ़ें- Rajasthan Birth Certificate: बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर बड़ा बदलाव, 15 साल से अधिक उम्र के बच्चों का नाम अब नहीं होगा दर्ज

ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक परिस्थितियों के चलते आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। इसलिए निवेशकों और खरीदारी करने वालों को बाजार की गतिविधियों पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

5379487