rajasthanone Logo
Gold And Silver Update: सोना खरीदने वालों के लिए राहत हो सकती है। जयपुर में गोल्ड- सिल्वर के दाम गिर गए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Gold And Silver Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान कीमतों में गिरावट के असर से गुरुवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी नरमी देखने को मिली। सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 1,000 रुपए और जेवराती सोना 800 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया। वहीं चांदी के भाव में भी 3,000 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में जून डिलीवरी सोना 19.80 डॉलर बढ़कर 4,501.30 डॉलर तथा जुलाई डिलीवरी चांदी 0.060 डॉलर की गिरावट से 74.835 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी।

जयपुर में गोल्ड- सिल्वर के दाम गिरे

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी हाजिर बाजार में सोना 4,399.05 डॉलर प्रति आउंस तक नीचे आ गया था। हालांकि बाद में अमेरिकी वाणिज्य विभाग से जुड़े आंकड़े सामने आने के बाद कीमतों में कुछ सुधार देखने को मिला। इसके बावजूद महंगाई को नियंत्रित करने के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा बनाए रखने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News : राजस्थान में पेट्रोल पंप हड़ताल की चेतावनी, 1 जून से पहले मांगें नहीं मानी तो बढ़ेगा संकट

गोल्ड मार्केट में बड़ी हलचल
इसका असर निवेशकों की रणनीति पर पड़ रहा है और लोग सोने में निवेश कम करके अन्य विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव चांदी (999) 266.5 चांदी रिफाइनरी 266 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 15,950 रुपए, सोना जेवराती 14,760 तथा वापसी 14,460 रुपए प्रति ग्राम।

5379487