Glowing Skin DIY: हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है इसके लिए मैं काफी जतन भी करती है क्योंकि आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब लाइफस्टाइल और बिजी शेड्यूल के चलते स्क्रीन से जुड़ी समस्या ज्यादा हो रही हैं। ऐसे में महिलाएं पार्लर का सहारा लेती हैं,लेकिन हर महिला के लिए पार्लर जाकर पैसे खर्च करना मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में आप घर पर मुल्तानी मिट्टी की मदद से ही अपनी त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी बना सकते हैं। इसके लिए आज हमको मुल्तानी मिट्टी का फेस पर बनाने का तरीका बताएंगे , जिसकी मदद से आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं। चलिए जानते हैं फेस पैक के बारे में।
ऑयली स्किन
ऑयली स्किन वाली महिलाएं मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल डालकर अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसके बाद 10 से 15 मिनट के लिए लगाकर इसे लगाकर छोड़ दें। तय समय के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें इसके इस्तेमाल से चेहरे से एक्स्ट्रा तेल भी निकलेगा बल्कि स्किन भी मुलायम होगी।
ऑयली स्किन
ड्राई स्किन वाले मुल्तानी मिट्टी में दही, दूध, एलोवेरा जेल मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इसे आप से चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह फेस पैक स्किन को अंदर से मॉइश्चाराइज करता है और ड्राइनेस की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
यह भी पढ़ें-Skin Care Tips: दाग धब्बे दूर करने के लिए ऐसे करें नींबू का इस्तेमाल
ग्लोइंग स्किन
स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में हल्दी, शहद और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इसे आप चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर तय समय के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इसे रेगुलर लगाने से आपको कुछ दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।








