rajasthanone Logo
Ganeshwar Tirth Dham: सीकर के गणेश्वर तीर्थ धाम में कुंड में सूटकेस फेंकने के बाग जोरदार धमाका हो गया। जिसके बाद जीर्णोद्धार कार्य के बीच दहशत फैल गई। मौके से दो संदिग्ध फरार हो गए।

Ganeshwar Tirth Dham: सीकर जिले के गणेश्वर तीर्थ धाम पर गुरुवार को कुंड में फेके गए सूटकेस में ब्लास्ट हो गया। वहीं घटना के समय कुंड परिसर में जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा था। आपको बता दें कि यह घटना नीम का थाना इलाके की है। यह घटना आज दोपहर 2:10 की है। वहां मौजूद मजदूर ने बताया कि कुंड के पास निर्माण का काम चल रहा था।

हाथ में सूटकेस और नारियल की थैली लेकर आए 2 व्यक्ति

इस दौरान दोनों 2 शख्स हाथ में सूटकेस और नारियल की थैली लेकर आए। वहीं उनमें से एक व्यक्ति किसी से फोन पर बात करते हुए कुंड में नारियल और सूटकेस डालने की बात कर रहा था। उसके थोड़ी देर बाद उसने नारियल और बाद में सूटकेस कुंड में डाल दिया। सूटकेस डालते ही जोरदार धमाका हुआ। धमाके के तुंरत बाद चारों तरफ धुआं फैल गया। धमाका होते ही काम कर रहे हैं मजदूर घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

सूटकेस के टुकड़े-टुकड़े हो गए

वहीं मजदूर का कहना है की धमाका इतनी तेज था कि सूटकेस के टुकड़े-टुकड़े हो गए। धमाके के बाद दोनों संदिग्ध व्यक्ति भी मौके से फरार हो गए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीएसपी सुशील मान ने बताया कि वहां मौजूद मजदूरों से बात की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अभी धाम परिसर को खाली करवा दिया गया है और पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

5379487