Jaipur Factory Fire: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज खोह नागोरिान इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आग करीब 11 बजे लगी है। इस अग्निकांड में बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है और करीब 4 लोग झुलस गए हैं। 

Jaipur Factory Fire

मृतक की पहचान रहीम, रुबीन, अब्दुल वाहिद शामिल हैं, जबकी एक की शिनाख्त नहीं हुई है। वही जो 4 लोग झुलसे हुए हैं उनकी पहचान नासिर खान, समीर खान, बिलाल और आदिब को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Jaipur Factory Fire

सवाई मानसिंह अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर आरके जैन ने बताया कि जो समीर और नासिर नाम के व्यक्ति हैं उनका शरीर 95 प्रसेंट झुलस गया है और बिलाल 75 प्रसेंट और आदिब 65 प्रसेंट जल गया है। 

यह भी पढ़ें- Bharatpur News: भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण का विरोध, कॉलोनीवासियों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार