Dungarpur Unique Marriage: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक अनोखी शादी हुई है। यहां रहने वाले 95 साल के दुल्हे ने 90 साल की दुल्हन से शादी की है। खास बात ये है कि दोनों बुजुर्ग 70 सालों से लिव - इन में रह रहे थे और दोनों के 6 बच्चें भी हैं। उनकी भी शादी हो गई है। पोते-पोती भी हो गए। राजस्थान के इस अनूठी शादी की चर्चा पूरे भारत में हो रही है। डूंगरपुर जिले के गलंदर गांव में रहने वाले इस कपल की शादी बड़े धूमधाम से की गई। इस दौरान DJ की धुन बिनौला भी निकाला गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने जमकर ठुमके भी लगाए।
बिना शादी के हैं 4 लड़के और 2 लड़कियां
गलंदर गांव में रहने वाले 95 साल के रामा भाई अंगारी और 90 साल की जीवली देवी 70 सालों से साथ रह रहे थे। इस दौरान दोनों के छह बच्चे हुए हैं। सभी छह बच्चों की भी शादी हो गई और उनके भी बच्चे भी हैं। लेकिन खुद दोनों ने कभी शादी नहीं की थी। अब जब दोनों उम्र के आखिरी पड़ाव पर हैं तो उनके मन में शादी करने की इच्छा जागृत हुई।
बच्चों ने धूमधाम से कराई शादी
अपनी शादी करने की इच्छा बुजुर्ग ने अपने बच्चों को बताई। माता - पिता की इच्छा जानकर बच्चे शादी की तैयारियों में जुट गए। माता पिता के सम्मान में न केवल शादी कराई बल्कि गांव में धूमधाम से बिनौला भी निकाला। बिनौला में डीजे के धून पर खूब नाचे, उसके बाद गांव वालों के लिए भोज का आयोजन भी कराया गया।
बेटा - बेटी का व्यवसाय
भले ही आज तक दोनों ने शादी नहीं की थी लेकिन बच्चों की परवरिश में इस जोड़े ने असर नहीं होने दिया। रामा भाई अंगारी और जीवली देवी के 4 बेटे हैं जिनके नाम बकू अंगारी, शिवराम अंगारी, कांतिलाल, लक्ष्मण है। वहीं दोनों बेटियों के नाम सुनीता और अनीता है। इनमें से एक बेटा और एक बेटी सरकारी शिक्षक हैं जबकि एक बेटी नर्स है।