Apna Ghar Ashram: भारत अपने खान-पान और मेहमान नवाजी के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां पर धर्म, पुण्य और करुणा को एक ऊंचा दर्जा दिया जाता है। राजस्थान के भरतपुर जिले में अपना घर आश्रम अपने धर्म और पुण्य के साथ-साथ एक अनोखी चीज के लिए खुद को सबसे अलग बनाता है। वह है यहां की रसोई। इस रसोई की खास बात यह है की यह काफी ज्यादा बड़ी है। यह भारत की सबसे बड़ी रसोई है।
सेवा और समर्पण का मिश्रण
यह जगह सिर्फ एक आश्रय नहीं है। बल्कि यहां उन लोगों को एक सम्मानजनक जीवन दिया जाता है जिन्हें समाज द्वारा लताड़ दिया गया है या फिर पीछे छोड़ दिया गया है। जो लोग मानसिक बीमारी, शारीरिक विकलांगता या गहरी गरीबी से जूझ रहे हैं यह जगह उन्हें के लिए है। अपना घर आश्रम में न सिर्फ उन्हें आश्रय या भोजन ही दिया जाता है बल्कि उन्हें सम्मान और बिना किसी शर्त के उनकी देखभाल भी की जाती है।
रोजाना लाखों लोगों का भोजन
अपना घर आश्रम की रसोई इसलिए भी खास है क्योंकि इसका इंफ्रास्ट्रक्चर काफी आधुनिक है। यहां पर खाना ऑटोमेटिक और सैमी ऑटोमेटिक मशीनों की मदद से बनाया जाता है। यहां सारा काम मशीन ही करती है। यानी चावल पकाने से लेकर रोटी बनाने तक, सब्जी चॉप से लेकर दाल पकाने वाले कुकर तक, सब प्रक्रिया तकनीक के इस्तेमाल से की जाती है। इसी बीच यहां पर स्वच्छता और पौष्टिकता का भी पूर्ण रूप से ख्याल रखा जाता है।
यह रसोई कभी भी बंद नहीं होती। यहां दिन-रात भोजन बनता रहता है। यहां के कर्मचारी और स्वयंसेवक यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी कभी भूखा ना सोए।
गुणवत्ता में नहीं कोई भी कमी
हर रोज इतना ज्यादा भोजन बनने के बावजूद भी यहां की गुणवत्ता में कभी कोई कमी नहीं आती । हर भोजन में स्वच्छ सामग्री, संतुलित मात्रा और स्वाद पर ध्यान दिया जाता है। सभी सब्जियां, चावल,आटा और दाल जैसी कच्ची सामग्री हर रोज बड़ी मात्रा में उपयोग होती हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी गुणवत्ता से कोई भी समझौता नहीं किया जाता है।
और पढ़ें..Sangri : राजस्थान की इस देशी सब्जी के आगे फीकी है काजू - बादाम की सब्जी, गर्मियों के लिए है वरदान