rajasthanone Logo
Indian Railways: प्लेटफॉर्म निर्माण की वजह से 19 ट्रेनों का ठहराव बंद रहेगा। ऐसे में जयपुर-अजमेर समेत कई शहर प्रभावित होंगे।

Indian Railways: दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के मेजर अपग्रेडेशन का असर जयपुर सहित पूरे प्रदेश के यात्रियों पर पड़ेगा। क्योंकि उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 पर निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण 15 जुलाई से अक्टूबर तक 19 ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर स्टॉपेज अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। सीपीआरओ अमित सुदर्शन के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान ट्रेनों का संचालन तो होगा, लेकिन ये दिल्ली कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। दरअसल जयपुर, अजमेर, सीकर, जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर से बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली कैंट स्टेशन पर उतरते हैं।

यहां से द्वारका, पालम, गुरुग्राम, एयरपोर्ट और पश्चिमी दिल्ली तक पहुंचना आसान होता है, लेकिन अब यात्रियों को दिल्ली सराय रोहिल्ला, नई दिल्ली या अन्य स्टेशनों का विकल्प अपनाना पड़ेगा। इससे सराय रोहिल्ला और नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों का दबाव बढ़ेगा। रेलवे का कहना है कि यह व्यवस्था अस्थायी है और स्टेशन के आधुनिकीकरण के बाद यात्री सुविधाएं पहले से बेहतर होंगी। इसलिए यात्रियों को यात्रा से पहले अपने ट्रेन के स्टॉपेज और समय की जानकारी अवश्य जांच लेने की सलाह दी गई है।

ऐसे होंगी ट्रेन प्रभावित

09611: अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल (15 जुलाई-7 अक्टूबर)

09609: उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल (21 जुलाई-6 अक्टूबर)

04829: जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल (16 जुलाई-8 अक्टूबर) 15623: भगत की कोठी-कामाख्या (21 जुलाई-6 अक्टूबर) 20474: उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला (15 जुलाई-12 अक्टूबर)

12464: जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला (18 जुलाई-8 अक्टूबर)

ये हैं प्रभावित ट्रेनें

22464: बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला (18 जुलाई-10 अक्टूबर)

22491: जोधपुर-दिल्ली (15

जुलाई-12 अक्टूबर) 12915: साबरमती-दिल्ली (15

जुलाई-12 अक्टूबर)

09523: ओखा-शकूरबस्ती

स्पेशल (21 जुलाई-6 अक्टूबर) 14088: जैसलमेर-दिल्ली (15

जुलाई-12 अक्टूबर)

09257: भावनगर-शकूरबस्ती स्पेशल (17 जुलाई-9 अक्टूबर)

12216: बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला (15 जुलाई-11

अक्टूबर)

09425: साबरमती-हरिद्वार स्पेशल (20 जुलाई-12 अक्टूबर) 14312: बरेली-भुज (15

जुलाई-9 अक्टूबर)

14322: भुज-बरेली (16

जुलाई-12 अक्टूबर)

22471: लालगढ़-दिल्ली सराय रोहिल्ला (15 जुलाई-13 अक्टूबर)

14713: सीकर-दिल्ली सराय रोहिल्ला (17 जुलाई-9 अक्टूबर)

22422: जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला (17 जुलाई-13 अक्टूबर

5379487