Dausa Farmer Success Story: राजस्थान में खेती केवल जीवन निर्वाह के लिए नहीं बल्कि जीवन को जाने के लिए भी जाने लगी है। किसान खेती को लेकर नए - नए आविष्कार कर रहे हैं, इन प्रयासों से किसानों को कृषि के क्षेत्र में सफलता मिल रही है। आज देश के हर क्षेत्र में लोगों के द्वारा नई तकनीकी का उपयोग कर आगे बढ़ा जा रहा है। 
 
अनूप ने किया किसानों के लिए उदाहरण पेश 
राजस्थान में दौसा के सिकराय उपखंड के गनिपुर गांव का किसान अनूप सिंह पुजारी सभी किसानों के लिए एक उदाहरण पेश किया है। जिन्होंने अपने बड़े भाई के ससुराल वालों की सलाह पर अमरूद की खेती करना प्रारंभ किया। और फिर उसके बाद रिश्तेदार की इस सलाह से अब साल के लाखों रुपए कमा रहा है।
अनूप के सफलता का राज
उनके द्वारा जब साल के लाखों रुपए कमाने लगे, तो लोगों ने उनसे उनकी इस सफलता के पीछे का कारण पूछा गया। तब अनूप ने बताया कि वो अपने बड़े भाई के ससुराल जाते रहते थे। एक बार अनूप ने देखा कि वहां पर अमरूद की खेती को बहुत अधिक लोगों के द्वारा किया जाता है। और इसके साथ ही किसान अमरूद की खेती से बहुत अच्छी कमाई कर लेते हैं। फिर अनूप ने भी अमरूद की खेती किए जाने का विचार बनाया।
वैज्ञानिक तरीके से खेती
अनूप ने खेती किए जाने के लिए हजार पौधे मंगवाए, जिनको उसने अपने खेतों में लगाए गए। वहीं अनूप ने इस पेड़ को पांच बीघा भूमि में वैज्ञानिक तरीके से लगाए गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पेड़ो के बड़े होने पर उसको पर्याप्त जगह मिल सके। 2020 में जिन पौधों को लगाया था, उनमें 2021 में ही फल आना शुरू हो गए। फिर लगातार इस खेती से उनको मुनाफा होता गया, जिसकी वजह से आज वो सालाना लाखो कमा रहे हैं। बता दें कि अब उनको साल में 5 लाख तक कमाई होती है और धीरे-धीरे उनकी ये आय भी फल के दोगुने होने पर बढ़ती चली जा रही है।
इसे भी पढ़े:- Barmer Date Cultivation: रेगिस्तान की बंजर जमीन पर किसान ने उगा डाला खजूर, अब खेती से हो रही लाखों की कमाई

 होम
होम वेब स्टोरीज
वेब स्टोरीज ई-पेपर
ई-पेपर 
         

 
		          
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
     
         
         
         
         
        
 
        








