rajasthanone Logo
Jaipur RTO Action: जयपुर में 360 बकाया टैक्स वाली बसें पकड़ते ही तुरंत सीज कर दी जाएंगी। जिसके बाद बकाया राशि वसूली जाएगी।

Jaipur RTO Action: जयपुर परिवहन विभाग द्वारा बिना टैक्स जमा किए सड़कों पर चल रही बसों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि आज से आरटीओ प्रथम द्वारा 7 दिन का खास अभियान शुरू किया गया है। इसमें बकाया टैक्स वाली बसों पर कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया इस अभियान के माध्यम से बसों से लंबित रेवेन्यू की वसूली पर फोकस रखा गया है। विभाग ने ऐसी 360 बसों को सिलेक्ट किया है, जिनका टेक्स अभी नहीं दिया गया है और वे सड़कों पर संचालित हो रही हैं। बताया जा रहा है कि अभियान के तहत सभी फ्लाइंग स्क्वॉड को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने इलाकों में इन बसों की जांच करें। वहीं अगर ऐसी बसें पकड़ी जाती हैं जिनका टैक्स बकाया है तो उन्हें तुरंत सीज कर लिया जाएगा। ऐसे में फिर बकाया राशि की वसूली की जाएगी।

हर इंस्पेक्टर को तय संख्या में बसों का टारगेट दिया गया

इसके साथ ही हर इंस्पेक्टर को तय संख्या में बसों का टारगेट दिया गया है, जिसकी सात दिन के भीतर समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को साफ कहा गया है कि इस अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई नहीं बर्दाश्त की जाएगी। आपको बता दें कि आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि अभियान का मकसद सिर्फ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि तय समय में वसूली सुनिश्चित करना है। अगर कोई इंस्पेक्टर अपने हिस्से की बसों से वसूली नहीं करता है, तो उसके खिलाफ मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

7 दिन के अभियान से बकाया टैक्स वसूली में सुधार होगा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभियान की मॉनिटरिंग डीटीओ नाथु सिंह कर रहे हैं। रोजाना फील्ड से रिपोर्ट ली जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी टीमों की कार्रवाई प्रभावी तरीके से चल रही है और रेवेन्यू वसूली में तेजी आए। ऐसे में परिवहन विभाग का मानना है कि इस 7 दिन के अभियान से बकाया टैक्स वसूली में सुधार होगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त संदेश जाएगा।

5379487