rajasthanone Logo
CM Bhajanlal Sharma: भजनलाल शर्मा की भ्रष्टाचारियों को चेतावनी देते हुए बोले कि गुंडों और कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आइए जानते हैं पूरी खबर।

CM Bhajanlal Sharma: शनिवार को जयपुर में आयोजित नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "भ्रष्टाचारी हो या कानून तोड़ने वाले, कान खोलकर सुन लें। या तो गुंडा राजस्थान में आएगा नहीं और अगर आएगा तो राजस्थान से जाएगा नहीं। भ्रष्टाचारियों और कानून तोड़ने वालों को उनके उचित स्थान तक पहुंचाया जाएगा, चाहे वह कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो।"

सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही

इसके साथ ही सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा था, न खाऊंगा न खाने दूंगा, हम उसी मूल मंत्र पर चल रहे हैं। नारे देने के लिए खूब होते हैं। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। वहीं भ्रष्टाचार सामने आने के बाद हमने 103 अफसरों को सस्पेंड किया है। 6 अफसरों को सेवा से बर्खास्त किया है और 11 भ्रष्ट अधिकारियों की आजीवन पेंशन पर रोक लगाई है। वहीं रिश्वत, ट्रैप, पद का दुरुपयोग, आय से अधिक संपत्ति प्रकरणों के 108 मामलों में अभियोजन स्वीकृति दी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-ए के तहत 37 प्रकरणों में भी कठोर कार्रवाई की है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने चार लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था। सवा लाख नियुक्ति पत्र दे दिए, 1.35 लाख प्रक्रियाधीन है। 1.25 लाख नौकरियों का कैलेंडर जारी कर दिया था। हम 4 लाख से ज्यादा नौकरियां देंगे, उससे कम नहीं देंगे।

कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम ने नाम लिए बिना कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि झूठ और लूट की राजनीति करने वालों ने इसी तरह लुभावने नारे देकर देश को लूटा है, उन्होंने देश को बर्बाद किया है, झूठ की राजनीति और भ्रष्टाचार किया है। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि राजस्थान को मुख्यमंत्री के रूप में एक किसान पुत्र का नेतृत्व मिला है। सीएम ने किसानों के कल्याण और प्रदेश के समग्र विकास के लिए कई फैसले किए हैं। मुख्यमंत्री लगातार गांवों और शहरों में जाकर आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रहे हैं। सीएम के अच्छे काम से कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है। इससे कुछ होने वाला नहीं है, लेकिन कुछ लोगों की फितरत होती है। कोई आगे बढ़ता है तो जलते हैं, तकलीफ होती है।

5379487