rajasthanone Logo
CM Bhajanlal Sharma: भीलवाड़ा से लौटते ही सीएम भजनलाल शर्मा एसएमएस अस्पताल पहुंचे और मरीजों से सीधी बात कर इलाज और सुविधा की जानकारी ली।

CM Bhajanlal Sharma:  भीलवाड़ा दौरे से लौटते समय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार दोपहर 12:30 बजे अचानक एसएमएस हॉस्पिटल पहुंच गए। सीधे धन्वंतरि ओपीडी गए और जायजा लिया। वहीं सीएम ने 40 मिनट तक मरीजों से बात कर इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही पर्चियां भी देखी।

पर्याप्त संख्या में साइन बोर्ड लगाए जाएं

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल परिसर में पर्याप्त संख्या में साइन बोर्ड लगाए जाएं तथा मरीजों के मार्गदर्शन के लिए विशेष कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए, ताकि किसी भी मरीज या परिजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मरीज इलाज से संतुष्ट होकर लौटें, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

ओपीडी चरक भवन में शुरू करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने धन्वंतरि ओपीडी में भीड़ कम करने के लिए कार्डियोलॉजी की ओपीडी कार्डियक टावर, आर्थोपेडिक्स की ट्रॉमा सेंटर और ईएनटी की ओपीडी चरक भवन में शुरू करने के निर्देश दिए। मरीजों व परिजनों से व्यवस्थाओं और इलाज की सुविधाओं पर बातचीत भी की।

यह भी पढ़ें- Drinking Water Project: 8 जून को पानी की किल्लत के लिए रहें तैयार, तीन शहरों में जलापूर्ति बंद

इस दौरान प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी, अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह आदि मौजूद रहे। सीएम के जाने के बाद अफसरों ने अस्पताल में इन्फ्रास्ट्रक्चर और अन्य सुविधाओं पर समीक्षा बैठक की और सुधारात्मक कदमों पर चर्चा की।

5379487