rajasthanone Logo
Rajasthan Diwali Bonus: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के 6 लाख से अधिक ऐसे सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का बोनस देने का फैसला किया है, जिसकी आय कम है। चलिए बताते हैं क्या है सरकार का फैसला।

Rajasthan Diwali Bonus: दीपावली के अवसर पर राजस्थान समेत पूरे देश में खुशहाली ही खुशहाली है। इस खुशी के मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोगों की खुशियों में चार चांद लगाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने राजस्थान के लोगों को दिवाली का तोहफा दिया है, जिससे उनकी खुशियां 10 गुना बढ़ चुकी है। चलिए बताते हैं मुख्यमंत्री के द्वारा राजस्थान के कर्मचारियों को क्या तोहफा दिया गया है। 

6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा इसका लाभ

राजस्थान सरकार की ओर से दिवाली के अवसर पर 6 लाख कर्मचारियों को गिफ्ट दिया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वित्त मंत्री दिया कुमारी की ओर से आए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, तथा बोनस देने का फैसला किया है। इससे राज्य सरकार पर करीब 406 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। बताते चलें कि इसका लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो कि राजस्थान सिविल सेवा नियम 2017 के तहत पे मैट्रिक्स के लेवल L-12 या फिर जिनका ग्रेड पे 4800 या उससे कम है।  

6,774 रुपए का मिलेगा अधिकतम लाभ

इन सभी 6 लाख कर्मचारियों को अधिकतम 6774 रुपए का दिवाली बोनस मिलने वाला है, जिससे कि कर्मचारियों में काफी खुशी के लहर है। बताते चलें कि 6774 रुपए का 75% राशि कर्मचारियों को नगद में दी जाएगी, इसके अलावा 25 फीसदी सामान्य भविष्य निधि खाते में जमा करवा दी जाएगी। 

मुख्यमंत्री भजनलाल ने लोगों को दी बधाई

इसको लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट भी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा दीपावली के अवसर पर राज्य कर्मी के लिए विशेष सौगात दी गई है। सुशासन को समर्पित हमारी सरकार ने दीपावली के अवसर पर करीब 6 लाख कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि यह बोनस राज्य सरकार के उन सभी कर्मचारियों को मिलेगा, जो लेवल L-12 या ग्रेड पे 4800 एवं उससे काम के वेतन में काम कर रहे हैं। प्रत्येक पात्र को अधिकतम 6774 का बोनस मिलने वाला है। इस निर्णय का लाभ पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलने वाला है। मुख्यमंत्री ने आखिरी में लिखा शुभ दीपावली। 

5379487