Krishi Mandi Update: अलवर कृषि उपज मंडी में चने के भाव में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें उतार-चढ़ाव होने की आंशका जताई जा रही है। ऐसे में मंडी के का कहना है कि चने की आवक लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते कीमतों में तेजी नहीं आ पा रही है।

चने की अच्छी खासी आवक हो रही

मंडी में इस समय चने की अच्छी खासी आवक हो रही है, जिससे बाजार संतुलित बना हुआ है। वहीं, गेहूं और जौ के भाव में भी फिलहाल कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। इन अनाजों की कीमतें भी स्थिर बनी हुई हैं, जिससे बाजार में संतुलन बना हुआ है।

ग्वार के मांग बढ़ने की उम्मीद

आपको बताते चले कीfमंडी व्यापारी सुरेश अग्रवाल जलालपुर ने बताया कि चने की मांग बनी हुई है और नई फसल की आवाक भी शुरू हो चुकी है। कुछ दिन तक कीमत स्थिर रहने की आशंका है। वहीं मंडी में ग्वार के मांग बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा भाव में तेजी आ सकती है।

सरसों की मांग लगातार बढ़ रही है

वहीं अगर सरसों की बात करें तो सरसों की मांग लगातार बढ़ रही है। वहीं ज्यादा आवक के बाद भी इसके भाव में गिरावट नहीं हुई है। ऐसे में सोमवार को मंडी में सरसों के भाव में तेजी देखी गई जबकि गेहूं के भाव में गिरावट देखने को मिली।

मंडी के ताजा भाव इस प्रकार हैं

गेहूं: 2285 से 2420 रुपये प्रति क्विंटल
जौ: 2050 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल
बाजरा: 1875 से 2025 रुपये प्रति क्विंटल
चना: 5200 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल
सरसों: 6500 से 7150 रुपये प्रति क्विंटल
तारामीरा: 4000 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल

यह भी पढ़ें-  Rajasthan News: राजस्थान के 123 शहरों में 24 घंटे खुलेंगे बाजार, लेकिन रखना होगा इन बातों का ध्यान

इस बीच व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में आवक और मांग के आधार पर मंडी के भाव में बदलाव देखने को मिल सकता है।