rajasthanone Logo
Highway Authority Action: उदयपुर में अवैध कब्जों पर बड़ा एक्शन लिया गया है। आपको बता दें कि पुलिस सुरक्षा के बीच अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया गया। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Highway Authority Action: उदयपुर जिले में नेशनल हाईवे और पीडब्ल्यूडी के हाईवे पर अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई बुधवार को शुरू की गई। कलेक्टर के साथ हाल ही हुई मीटिंग में चिह्नित अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वल्लभनगर क्षेत्र में नेशनल हाईवे 162-ई भटेवर से चारभुजा (राजसमंद) पर अतिक्रमणों को हटाया गया। हाईवे अथॉरिटी ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में अधिग्रहित जमीन से अवैध कब्जों को मुक्त कराया। इसके तहत हाईवे में आनी वाली जमीन जिनका अधिगृहण हो चुका था, उन पर जो भी अतिक्रमण थे, उनको ध्वस्त किया।

नेशनल हाईवे निर्माण के लिए हाईवे अथॉरिटी द्वारा नियमानुसार जमीन का अधिग्रहण किया गया था। सभी संबंधित खातेदारों को मुआवजा राशि का भुगतान भी कर दिया गया था। मुआवजा देने के बाद प्रशासन ने जमीन खाली करने के लिए कानूनी नोटिस भी जारी किए थे। हालांकि कुछ खातेदारों ने समय सीमा बीत जाने के बाद भी जमीन खाली नहीं की थी। इसके बाद सरकारी आदेशों की अवहेलना पर यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें- RGHS New Rules: राजस्थान में RGHS व्यवस्था सख्त, इलाज के दौरान मरीज और सर्जन की फोटो अपलोड करनी होगी

हाईवे अथॉरिटी की टीम ने मौके पर दो जेसीबी मशीनों की सहायता से अधिग्रहित जमीन पर बने पक्के और कच्चे अतिक्रमणों को हटाया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे। लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनका विरोध काम नहीं आया। कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था। खेरोदा और वल्लभनगर पुलिस थानों के जवानों के साथ-साथ पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया 

5379487