Rajasthan Fire Accident: बीकानेर के गंगाशहर इलाके में बुधवार शाम एक पापड़ फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही देर में पूरा कारखाना आग की चपेट में आ गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई। देर शाम तक तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी रहीं।

आग लगने के कारण का खुलासा नहीं

वहीं घटना की सूचना पर CO हिमांशु शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया गया। फिलहाल अभी आग लगने के कारणों का साफ तौर पर खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि सीओ ने प्रारंभिक तौर पर डीजल भट्टी से आग लगने का शक जाहिर किया है।

आग से फैक्ट्री में भारी नुकसान की आशंका है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आग से फैक्ट्री में भारी नुकसान की आशंका है। मशीनरी, कच्चा माल और तैयार सामान जल गया। आपको बताते चलें कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। ऐसे में लोगों का कहना है कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री परिसर से ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा।

यह भी पढ़ें- RIICO Scheme Rajasthan: अजमेर-ब्यावर में उद्योग लगाने का मौका, रीको ने 479 भूखंडों के लिए शुरू की डायरेक्ट अलॉटमेंट योजना

वहीं आग की सूचना पर पहुंची 3 दमकलों से आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हुईं। अतिरिक्त पानी की जरूरत को देखते हुए कई पानी के टैंकर भी मौके पर मंगवाए गए। दमकलकर्मी लगातार आग पर नियंत्रण पाने में जुटे रहे। फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैली। इससे राहत कार्य में दिक्कतें आईं।