Power Cut Update: भीलवाड़ा शहर में आज शनिवार को बिजली उपभोक्ताओं को अस्थायी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 4 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। आइए जानते हैं किन इलाकों में आज किस समय बिजली नहीं आएगी।
इन इलाकों में होगी बिजली गुल
एवीएनल के सहायक अभियंता ने बताया कि शहर के नया बापू नगर, B सेक्टर, हीरो शोरूम के पीछे, 220 केवी जीएसएस, कृष्णा कॉलोनी, कृष्णा नगर, आवरी माता मंदिर के पीछे, बीलिया पुर रोड सिद्धार्थ नगर, अस्था रेजिडेंसी, एवरलैंड टेक्स पार्क, नरेंद्र फार्मा और 11 केवी खेड़ी पांसल फील्डर से जुड़े अन्य सभी क्षेत्रों में आज सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक 4 घंटे बिजली बंद रहेगी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान तप रहा आग की तरह, दिन में लू, रात में भी राहत नहीं, सतर्क रहने की अपील
निर्धारित समय के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि पावर कट के दौरान किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने यह भी आश्वासन दिया है कि निर्धारित समय के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी।








