Bhilwara Auto Drivers Protest: भीलवाड़ा जिला टेंपो यूनियन द्वारा आज 10 सूत्री मांगों को लेकर अपने ऑटो के साथ वाहन रैली का आयोजन किया गया। श्रम विभाग के मैदान से आयोजित यह रैली शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जहां ऑटो ड्राइवर ने प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपा। संगठन के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ से संबंध भीलवाड़ा जिला टेंपो यूनियन द्वारा आज संघ के प्रभाष चौधरी के नेतृत्व में 10 सूत्री मांगों को लेकर वाहन रैली निकाली है।

ऑटो ड्राइवरों ने निकाली रैली

यहां हमने प्रदर्शन के बाद 10 सूत्री मांगों का एक पत्र सौंपा है। अगर इन मांगों पर शीघ्र कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगे आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ऑटो ड्राइवर अपने-अपने ऑटो के साथ रैली में शामिल हुए। ड्राइवरों ने मांग रखी कि टैक्सी स्टैंड पर किराया सूची लगाई जाए। इसके साथ ही, अनावश्यक चालान न बनाए जाएं। परिवहन विभाग की बैठक में यूनियन के 2 सदस्य शामिल किए जाएं।

यह भी पढ़ें- RPSC New Guidelines: RPSC भर्तियों में बड़ा बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता अब मेडिकल बोर्ड करेगा तय

ऐसे में यूनियन का कहना है कि इन मांगों के पूरा होने से ऑटो चालकों की समस्याओं का समाधान होगा और यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिल सकेगी। अब ऑटो चालकों की निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया जाता है तो यूनियन ने आंदोलन को आगे बढ़ाने की चेतावनी दी है।