rajasthanone Logo
Rajasthan Crime News: भरतपुर रेलवे स्टेशन पर सनसनी मच गई जब सीट विवाद के बाद यात्री की हत्या कर दी गई। वहीं GRP ने आरोपी कि दबोच लिया।

Rajasthan Crime News: ट्रेन में सीट को लेकर 2 यात्रियों में कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। ट्रेन भरतपुर के बंशी पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यहां प्लेटफॉर्म पर दोनों यात्रियों में फिर झगड़ा हो गया। इसके बाद एक यात्री ने पत्थर से सिर कुचलकर दूसरे की हत्या कर दी। घटना के कुछ देर बाद GRP ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद कर लिया। कोटा GRP के सीओ शकील अहमद ने बताया- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला संतोष (34) गुजरात के सूरत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह अपने साले राधे के साथ रहता था।संतोष को घर जाना था। इसके लिए राधे ने अवध एक्सप्रेस ट्रेन में बैठाया था। संतोष को लखनऊ उतरकर वहां से हरदोई जाना था। सफर के दौरान ट्रेन के जनरल कोच में सीट को लेकर उसकी दूसरे यात्री अशोक निवासी झांसी, उत्तर प्रदेश से कहासुनी हो गई।

सीट को लेकर शुरू हुई कहासुनी धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। गुरुवार रात करीब 11 बजे ट्रेन भरतपुर के बंशी पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यहां प्लेटफॉर्म पर दोनों के बीच फिर झगड़ा हो गया। इस दौरान अशोक ने पत्थर से संतोष के सिर पर हमला कर दिया। हमले में संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।

सीट विवाद के बाद पत्थर से किया हमला

सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे, शव मॉच्र्युरी में रखा गया GRP ने रात में ही संतोष का शव बयाना अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। संतोष की हत्या की सूचना पर शुक्रवार सुबह परिवार के लोग बयाना पहुंचे। GRP पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोटा GRP के सीओ शकील अहमद ने बताया- घटना के कुछ देर बाद आरोपी अशोक को हिरासत में ले लिया गया। हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी जब्त कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

5379487