Bharatpur Accident: भरतपुर के सेवर से बहुत ही दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को बुरी तरह कुचल दिया। वहीं हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक उत्तर प्रदेश के आगरा का बताया जा रहा है। वहीं घायल फिरोजाबाद (UP) का रहने वाला है। तीनों भरतपुर शहर में एक शादी समारोह में जा रहे थे।
शवों के हाथ-पैर तक कटकर अलग हो गए
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह हादसा मंगलवार रात 10 बजे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर बहनेरा के पास का है। वहीं हादसा इतना भीषण था कि शवों के हाथ-पैर तक कटकर अलग हो गए। सेवर थाना के ASI नरेंद्र कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट में नीशू कटारा उम्र 27 साल निवासी सिकंदरा (आगरा), आकाश चौधरी उम्र 27 साल निवासी सिकंदरा (आगरा) की मौके पर ही मौत हो गई। विनीत उम्र 23 साल निवासी फिरोजाबाद घायल है। तीनों एक ही बाइक पर थे और भरतपुर की ब्रज नगर कॉलोनी में एक शादी समारोह में जा रहे थे। वहीं लगभग पांच किलोमीटर पहले ही यह हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों ने ही हेलमेट नहीं लगाया था। टक्कर इतनी तेज थी कि युवकों के शवों के कई टुकड़े हो गए।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Fire News: उदयपुर के खेरवाड़ा में भीषण आग, 3 दमकलें जुटीं फिर भी घंटों धधकता रहा गोदाम
आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
पुलिस और स्थानीय लोगों ने बताया कि चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। बाइक भी कई मीटर दूर गिरी थी। फिलहाक घायल आईसीयू में भर्ती है। घायल का पैर कटकर अलग हो गया है। आरोपी ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने मंगलवार रात को ही हिरासत में ले लिया। आरोपी 4 किलोमीटर दूर पुलिस नाकाबंदी में पकड़ा गया है। हादसे के बाद सेवर थाना पुलिस शवों को आरबीएम हॉस्पिटल की इमरजेंसी में छोड़कर ही चली गई। बाद में परिजनों ने पहुंचकर दोनों शवों को मॉच्र्युरी में रखवाया।







