rajasthanone Logo
Bharatpur News: भरतपुर में शनिवार को टीटागढ़ बैगन लिमिटेड फैक्ट्री के मजदूरों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने फैक्ट्री के अधिकारियों पर शोषण करने के आरोप लगाए।

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर में शनिवार को टीटागढ़ बैगन लिमिटेड फेक्ट्री में काम करने वाले सैकड़ों मजदूर सड़क पर आ गए। मजदूरों का आरोप है कि फैक्ट्री के अधिकारियों द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है और तानाशाही की जा रही है। मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी से कम वेतन दिया जा रहा है। उनसे तय समय से कहीं ज्यादा काम लिया जा रहा है। जब मजदूर इस तय समय से अधिक काम की मन करता है गेट बंद कर देते हैं। मजदूरों की मांग है कि सरकार द्वारा जो मजदूरों का वेतन बढ़ाया गया है वह बढ़ाया जाए और रविवार को अवकाश दिया जाए। 

न्यूनतम मजदूरी से कम वेतन
मजदूरों ने बताया है कि हम लोगों के रोजना 300 से 350 रुपए रुपए के हिसाब से वेतन मिलता है। केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से मजदूरों को न्यूनतम वेतन 750 रुपए लागू किया है। उसके बाद भी हमें उससे आधा वेतन ही मिलता है। महीने में कोई सप्ताहिक अवकाश नहीं है और नहीं छुट्टी मिलती है। अधिकारी गालियां देकर बात करते हैं। कभी भी गार्ड फैक्ट्री के गेट बंद कर देते हैं। कोई छुट्टी नहीं देते। 8 घंटे से अधिक काम के लिए फैक्ट्री में रोका जाता है।
मजदूर ने बताया है कि फक्ट्री में पीने के पानी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। मजदूर खारा पानी पीते हैं। 8 घंटे के बजाय 12 घंटे तक काम करवाया जाता है और प्रताडित किया जाता है न कोई पैसा बढ़ाया जाता है। यदि कोई इस बात का विरोध करता है कपनी के अधिकारी गेट पास दे देते है और गेट बंद करने की धमकी देते है। 

5379487